भारत दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट को तगड़ा झटका लग सकता है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल ने दावा किया है कि शाकिब अल हसन पर आईसीसी 18 महीने तक बैन लगा सकती है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शाकिब अल हसन से एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी।
बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल के अनुसार आईसीसी के निर्देश पर शाकिब को बीसीबी द्वारा अभ्यास से दूर रखा गया है। यही कारण है कि उन्होंने न तो अभ्यास में भाग लिया और ना ही गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने पर सोमवार को हुई बैठक में वह शामिल हुए। आईसीसी के इस निर्देश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ सीरीज के पहले बड़ा झटका लग सकता है।